पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया…दोस्तों से कराया गैंग रेप…फिर बेच दी गुजरात और पोरबंदर में…एक युवती गुजरात में तो दूसरी पोरबंदर से रेस्क्यू कर कराया गया मुक्त…पूरे मामले में दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, 6 अभी भी फरार…
बलौदाबाजार // बलौदाबाजार में एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शातिर युवक महाराष्ट्र ले गया। वहां तीन लोगों से गैंगरेप कराया। इसके बाद लड़की को गुजरात के सूरत ले जाकर डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने मानव तस्करी के इस बड़े गिरोह का भंडाफोड कर एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, 6 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। भाटापारा थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजन ने बताया था कि उनकी लड़की गुजरात में है और फोन के जरिए बात हो रही है। इस पर पुलिस की एक टीम गुजरात के वड़ोदरा भेजी गई। वहां से पुलिस टीम ने लड़की को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी एक अन्य लड़की को भी पोरबंदर से रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया।बलौदाबाजार की युवती ने बतायी आप बीती…. बलौदाबाजार की युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले राम सागर पारा, भाटापारा निवासी दीपक उर्फ गोलू यदू से उसका प्रेम संबंध था। दीपक के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, तो युवती उसके साथ बिलासपुर चली गई। वहां पिंटा मराठी उर्फ बंटी व एक अन्य युवक मिले जो आमगांव, गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी है इनके साथ एक लड़की भी थी जिसके साथ मिलकर मेरे (युवती को) खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब मुझे होश आया तो मैं आमगांव महाराष्ट्र के अशोक पाटले के किराये के मकान में थी जहां मेरे हाथ-पैर को बांध रखे थे इसके बाद बंटी, उसका भाई और दोस्त युवती से दुष्कर्म करते रहे। जिस जगह पर मुझे रखा गया था वहीं पर बालाघाट की एक और युवती को भी इन लोगों ने बंधक बना कर रखे हुए थे। फिर तीन दिन बाद अशोक पाटले व चंद्रपुर निवासी बसंती लिलहरे, नागपुर निवासी पप्पु उर्फ उमेश चुरे, रमेश टाकलिकर हम दोनों लड़कियों को नागपुर ले गए। जब नागपुर में हम दोनों युवतियों का सौदा नहीं हुआ तो उक्त आरोपियों ने हमे गुजरात के सूरत में संजू के पास ले गए। जहां हमारा फर्जी आधार कार्ड बनवाए और फिर मुझे डेढ़ लाख रुपए में विजय गुजराती को बेच दिया। मैं वहा से भागकर वड़ोदरा आ गई और अभिषेक शाह से शादी कर ली। इधर बलौदा बाजार की युवती के बयान के बाद बालाघाट की युवती को पोरबंदर से रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया। जिसे आरोपियों ने बालाघाट की युवती को पोरबंदर में बेच दिया था।इस पूरे मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें से चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी बसंती पति छोटेलाल लिलहरे, आमगांव, गोंदिया महाराष्ट्र निवासी अशोक पाटले, हुडकेश्वर, नागपुर निवासी उमेश चुरे उर्फ पप्पू और शांति नगर, नागपुर निवासी रमेश टाकलिकर गिरफ्तार हुए हैं। जबकि दीपक उर्फ गोलू यदू, पिंटा उर्फ बंटी, पिंटा का भाई और उसका दोस्त और संजू गुजराती उर्फ राजू फरार हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
