बीसीसीएल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक कार्मिक 3 अक्टूबर से एसईसीएल मुख्यालय के सामने बैठेंगे एकल धरने पर…
बिलासपुर // एसईसीएल के सीएमडी को पूर्व में दिए गए नौ सूत्रीय ज्ञापन मैं दी गई मांगों को लेकर बीसीसीएल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (कार्मिक) उमाकांत गुप्ता,एसईसीएल मुख्यालय के सामने 3 अक्टूबर से धरने पर बैठेंगे। उन्होंने पूर्व में एसईसीएल के सीएमडी को विभिन्न मांगों का एक पत्र ई-मेल से प्रेषित कर दिया था। इस ज्ञापन में शामिल मांगों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। उमाकांत गुप्ता गुप्ता ने एसईसीएल सीएमडी को भेजे गये अपनी मांगों के ज्ञापन में एसईसीएल द्वारा वाशरी और साइडिंग के लीज रेंट वसूली के पुनरीक्षण और वसूली इसी तरह गणेश शंकर पांडे आर्बिट्रेशन में की गई कार्रवाई की तरह अन्य कई अवार्ड में दोषी पाए गए अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वही एक आर्बिट्रेशन के अवार्ड में संपत्ति कुर्की तक की स्थिति की जिम्मेदारी तय करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने समेत अनेक मांगों को लेकर श्री गुप्ता 3 अक्टूबर से एसईसीएल मुख्यालय के सामने एकल धरने पर बैठेंगे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
छत्तीसगढ़18/06/202699 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
छत्तीसगढ़17/06/2026बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
