
बिलासपुर // रक्षा टीम द्वारा महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित व जागरूक करने के लिए टीम निरन्तर कार्य कर रही है। कोविड 19 महामारी के कारण स्कूल कालेज के बंद होने से बच्चों महिलाओं को जागरूक करने , सुरक्षा सम्बन्धी व कानूनी जानकारी देने के लिए रक्षा टीम द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे 6 स्कूलों में वाइस क्लास के माध्यम से करीब 582 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। टीम द्वारा शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं बच्चों को जागरूक करने कार्यक्रम किये जा रहे हैं। रक्षा टीम कमांडो/महिला कमांडो का गठन किया जा रहा है जिसमे महिला व पुरूष दोनो है। संख्या लगभग 2000 के आसपास है। ग्रामीण इलाकों में मितानिनो को भी टीम से जोड़ा जा रहा है, ताकि हर घर तक और हर महिलाओं तक हमारी जागरूकता कार्यक्रम का संदेश पहुंचाया जा सके।
चाइल्ड लाइन, रक्षा टीम एवं मार्मिक चेतना की पहल…
चाइल्ड लाइन शिखर युवा मंच बिलासपुर. रक्षा टीम बिलासपुर एवं मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के सयुक्त तत्वाधान में किशोरी बालिकाओ के साथ महावारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न इलाकों साथ मोपका के शिकारी पारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में प्रभारी रक्षा टीम बिलासपुर की किरण सिंग राजपूत के द्वारा रेडी टू रियेक्ट किशोरी बालिकाओ को आत्मरक्षा के विषय प्रशिक्षित किया गया एवं POCSO , बाल विवाह, सायबर अपराध, महिला सम्बंधित कानून के विषय में विस्तार से जानकारी टीम से ममता यादव व शिवानी सिंह द्वारा विस्तृत में दिया गया एवं मार्मिक चेतना बिलासपुर से अंकिता पांडेय शुक्ला के द्वारा माहवारी के दौरान होने वाले परेशानी के विषय को कैसे दूर किया जा सकता इस विषय में विस्तार से जानकरी दिया गया एवं चाइल्ड लाइन बिलासपुर के समन्वयक संदीप राव मोहिते के द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 के कार्य एवं महत्त्व के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया। आगे भी इस तरह आयोजन किये जायेंगे ताकि सुरक्षित और जागरूक समाज की परिकल्पना पूरी हो सके। हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रहे।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
