बिलासपुर // बिलासपुर शहर की तोरवा पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को पकड़ा है । इन तस्करों के पास से 6 मवेशी और एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे मटियारी से सिलपहरी इन मवेशियों को ले जा रहे थे। जिसके बाद सिलपहरी से इन्हें दूसरे बूचड़खाने ले जाया जाता।पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर हेमुनगर ओवर ब्रिज के पास इन तस्करों की घेराबंदी की। यहां पिकअप वाहन में लालखदान निवासी जैनुल आब्दीन और पेंड्री निवासी साहेब लाल कुर्रे पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर ले जा रहे थे।पुलिस ने जब इन्हें रुकवाया तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ की करने पर आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को सिलपहरी लेकर जा रहे थे। जिसके बाद वहां से उन्हें उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने भेज दिया जाता। पुलिस ने इनके पास से 6 मवेशी और एक पिक अप वाहन जप्त किया है। साथ ही इनके मोबाइल भी बरामद किए हैं जिनके माध्यम से इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पतासाजी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
