बिलासपुर // 5 साल पहले सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 (बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3) की प्रस्तावित यह सड़क के लिए एक करोड़ बयान में लाख रुपए नेता प्रतिपक्ष द्वारा स्वीकृत करा लिए गए थे। आज उसी सड़क के निर्माण का महापौर के द्वारा फटाफट भूमि पूजन कर लिया गया। लेकिन इसमें उनके द्वारा ना तो नेता प्रतिपक्ष को पूछा गया और ना ही बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे को। जबकि इस सड़क निर्माण के लिए जितने भी पापड़ बेलने थे वो सारे पापड़ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा ही बेले गए थे। वैसे भी प्रदेश शासन और सामान्य प्रशासन विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि जिस क्षेत्र में भी शासन द्वारा स्वीकृत राशि से कोई निर्माण कार्य लोकार्पण अथवा कार्यारंभ किया जाता है तो उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से सूचित और आमंत्रित किया जाए। लेकिन आज सिरगिट्टी में सड़क निर्माण के भूमि पूजन में नगर निगम के द्वारा ना तो नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को पूछा गया और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को। इसे सरासर गलत कहा जा रहा है। सिरगिट्टी क्षेत्र की पार्षद गायत्री मनोज दुबे के द्वारा इस बात का प्रतिकार करते हुए कहा गया है कि यह सरासर निंदनीय है। इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में ना तो पीडब्ल्यूडी के कोई अधिकारी से और ना ही किसी अन्य शासकीय संस्था का कोई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद था। इससे ऐसा लगता है कि इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन चोरी छिपे कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कायदे से इस भूमि पूजन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को सह सम्मान आमंत्रित किया जाना था। लेकिन ऐसा ना कर सामान्य व्यवहार के साथ भी लोकतांत्रिक परंपराओं की भी, धज्जियां उड़ाई गई है जो निंदनीय है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
