बिलासपुर // बिलासपुर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री छत्तीसगढ़ भवन में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और बिलासपुर कांग्रेसी विधायक शैलेश पांडे के बयान में प्रेसवार्ता के दौरान भिन्नता नजर आई। जहां एक ओर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पुलिस विभाग के ऊपर लगाए गए आरोपों की किसी तरह लिखित या मौखिक शिकायत मिलने से इनकार करते नजर आए तो दूसरी ओर विधायक अपने आरोपो को सही बताया और पूरे दमखम के साथ कहा कि उनके आरोपो के बाद गृहमंत्री ने दोषी पुलिसकर्मी के ऊपर कार्यवाही करते हुए तबादला किया है।

बतादें की हाल ही में तारबाहर थाने के नए भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने पुलिस थानों के लोकार्पण वर्चुअल कार्यक्रम में खुले मंच से बिलासपुर पुलिस विभाग पर लेनदेन के गंभीर आरोप लगाते हुए थानो में रेट लिस्ट तय होने की बात कही थी । खुले मंच से पुलिस पर अपने ही कांग्रेसी विधायक के इन संगीन आरोपो के बाद पुलिस विभाग की फजीहत होते देख ताम्रध्वज साहू ने बीच मे विधायक को टोकते हुए पूरे मामले की लिखित शिकायत करने की नसीहत देते हुए मामले को संभालने की कोशिश की थी। शनिवार को उसी मुद्दे को लेकर प्रेसवार्ता में गृहमन्त्री खुद घिरते नजर आए। और उल्टा पत्रकारों के सामने ही अपने कांग्रेसी विधायक के ऊपर ही सवाल खड़े कर दिए है । गृहमंत्री का कहना था कि अभी तक शैलेश पांडे ने पुलिस विभाग पर लगाए आरोपो की न तो अभी तक लिखित शिकायत की है और न ही मौखिक शिकायत गृहमंत्री ने विधायक के आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि थानो में किसी प्रकार की कोई रेट लिस्ट तय नही की गई है विधायक ने यह आरोप लगाया था ये विधायक ही बता सकते है । वही पूरे मामले में आज गृहमंत्री के इस बयान को विधायक शैलेश पांडे ने खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा पुलिस विभाग पर लगाये गए आरोप एकदम सही है और शिकायत के बाद गृहमंत्री के आदेश के बाद ही बिलासपुर एसपी ने दोषी पुलिसकर्मी का तारबाहर थाने ले तबादला कर दिया है । एक तरफ जहां प्रदेश के गृहमंत्री ने विधायक द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलने की बात कहते नजर आए तो दूसरी तरफ विधायक डंके की चोट पर शिकायत गृहमंत्री को करने की बात कहते नजर आए ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
