बिलासपुर // बिलासपुर में दो आरक्षकों पर एक नाबालिग युवती ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, मामले की शिकायत मिलने पर सरकंडा पुलिस ने दोनों आरक्षको को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कि डायल 112 के दोनों आरक्षकों ने किशोरी को एक युवक के साथ पकड़ा था, लेकिन तब उन्होंने मोबाइल नंबर लेकर दोनों को छोड़ दिया, बाद में किशोरी को फोन कर बुलाया, और उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सरकंडा पुलिस के मुताबिक बीते अक्टूबर महीने में सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए डायल 112 में तैनात दो आरक्षकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया, कि बीते अक्टूबर में वह सरकंडा क्षेत्र आई थी। इस दौरान डायल 112 के आरक्षक देवानंद केंवट और बृजेन्द्र राजपूत ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसका नंबर लेकर धमकाने लगे। आरक्षकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया। पीड़ित किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी। इसके बाद सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
