बिलासपुर // छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्चुअल दौड़ का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जनप्रतिनिधियों और जनता द्वारा वर्चुअल दौड़ में शामिल हो कर अपनी हिस्सेदारी निभाई।
वर्चुअल मैराथन में विधायक शैलेश पांडेय ने भी दौड़ लगाई उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास में सभी भागीदार बने उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी । शैलेश पांडेय ने कहा कि जिस विश्वास से प्रदेश की जनता ने अपनी सरकार चुनी उतनी ही जिम्मेदारी से हमारे प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल व राज्य के मंत्री और सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि और सरकार के अधिकारियों ने काम किया। आज विकास के दो वर्ष हो चुके है और छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगड़ का मान लोक कला संस्कृति को बढ़ावा दे रही है और सभी विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ दे रहे है। आप भी विकास में भागीदार बने और वर्चुअल मैराथन का हिस्सा बने।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी विधायक सहित महापौर व शहर भर के लोगों ने दौड़ का वीडियो बनाकर अपलोड किया। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, तखतपुर विधायक डॉ रश्मि सिंह, शहर महापौर रामशरण यादव समेत बिलासपुर की बड़ी जनसंख्या ने वर्चुअल दौड़ में हिस्सा लिया।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
