बिलासपुर // भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों में दूसरे दिवस भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मंडल तिफरा सिरगिट्टी में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मंडल सकरी में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बिलासपुर पश्चिम में सांसद अरूण साव, मंडल रतनपुर में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मंडल बेलतरा ग्रामीण में श्रीमती हर्षिता पाण्डेय के साथ-साथ मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूजा विधानी, आर.विभा राव, डॉ.सुनील जायसवाल, डॉ.नीता श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता ने सोमवार को इन मंडलों पर अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।

आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा में हमारी विचारधारा विषय पर मुख्य रूप से प्रशिक्षण प्रदान करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा के मंडल बेलतरा ग्रामीण एवं तिफरा सिरगिट्टी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि जब से भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से लगातार आज तक नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार द्वारा फैलाई गई गंदगी कचरों को साफ करते हुए भ्रष्टाचार, दलाली, कमीशन खोरी, जैसे अनेक गंभीर समस्या को खत्म करते हुए देश को नई दिशा की ओर ले जा रहे है। विपरीत परिस्थितियों में देश को आज विश्व के शिखर पर खड़ा कर सशक्त भारत विशाल भारत, मजबूत भारत, विकसित भारत के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। अमर अग्रवाल ने कहा कि भारत के 130 करोड़ देशवासी आज गर्व महसूस कर रहे है। पूरी दुनिया में भारत आज मजबूती के साथ खड़ा है। इसका सारा श्रेय मोदी जी को जाता है। अमर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भी पूरी मजबूती के साथ गर्व से भारत के नवनिर्माण में लोगों को प्रेरित कर बता सकते है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन, लक्ष्मी कश्यप सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

15/ 16 दिसम्बर को कृषि बिल के समर्थन में लगेगी चौपाल पंचायत…
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिले के प्रत्येक मंडलों में धान खरीदी केंद्रों पर 15 एवं 16 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए तीन कृषि बिल के समर्थन में चौपाल पंचायत लगायेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक एवं मोहित जायसवाल ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को मंडलों के समस्त धान खरीदी केंद्रों पर पहुंच कर चौपाल पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
