बिलासपुर // देश मे हो रहे कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच केन्द्र की मोदी सरकार देश भर में किसानों को कृषि कानून के फायदे बताने में जुटी है। इसके लिए भाजपा द्वारा देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर में छतीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाद्यक्ष और जांजगीर चाम्पा से बीजेपी विधायक नारायण चंदेल द्वारा प्रेसवार्ता ली गई। इस प्रेसवार्ता मे बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत युवामोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर भी मौजूद रहे । कृषि कानून पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानो के लिए लाए गए कृषि कानून पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही हैं जबकि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों विधेयक किसानों की प्रगति के लिए हैं। इस बिल को किसानों के लिए फायदेमंद बताया गया ।और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने वाला बिल बताया । साथ ही नारायण चंदेल ने 15 दिसम्बर को छतीसगढ़ के तीन जिलों में होने वाली किसानो की महापंचायत के जरिये इस बिल के फायदे के बारे में किसानों को बताने की भी जानकारी प्रेस से साझा की ।
नारायण चन्देल ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल मे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। धानखरीदी केन्द्रों में टोकन के नाम पर रिश्वत से किसानों की जान जा रही है आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी धानखरीदी केन्द्रों में भाजपा नेता किसानों को कृषि कानून की सच्चाई को को बताने के लिए हल्ला बोलेगे। और आयोजन के जरिये प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता किसानों से संवाद कर इस बिल के फायदे के बारे में अवगत करवाएंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
