• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर पुलिस का चौक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान…

बिलासपुर // पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व संजय ध्रुव एवं रोहित बघेल के मार्गदर्शन मे सभी थाना प्रभारियों यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न चौक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के मंगलाचौक , कोतवाली चौक, संकरी, तारबाहर चौक, पावरहाउस चौक, बसंत विहार चौक, मोपका चौक , चकरभाठा , तिफरा,आदि स्थानों के चिन्हांकित नाकाबंदी प्वाइंट्स पर स्टॉपर की मदद से तीन सवारी ,बिना नम्बर , संदिग्ध वहां चालकों की चेकिंग की गई है जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखी जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सभी नाकाबंदी पॉइंट्स पर चेकिंग कार्यवाही का निरीक्षण किया गया तथा कार्यवाही में लगे अधिकारी/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। चेकिंग कार्यवाही आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें फेरी लगाने वालों, मुसाफिर, बाहरी आमद रफ्त को भी चेक किया जा रहा हैं. इसके अतिरिक्त होटल,सराय, लॉज, ढाबा भी चेक किया जा रहा हैं. संदिग्धों पर निगरानी के लिये रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में भी आने जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।

रात्रि मेँ 9 से 12 की पाली में अलग से थाना स्तर पर चेकिंग व्यवस्था लगाई गयी है।जिसमे थाना प्रभारी स्वयं अपनी टीम के साथ गुंडा बदमाश निगरानी की चेकिंग कार्यवाही कर रहे हैं। सुबह 4 बजे से 6:30 तक बाइक पेट्रोलिंग के लिए निर्धारित किया गया है।जो शहर के मुख्य मार्केट में गश्त करते हैं। इस दौरान लगभग 150 से अधिक.वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही भी की गई है। ये व्यवस्था लगातार जारी रहेगी जिससे असामाजिक तत्वों गुंडा बदमाशों एवं संपत्ति सम्बन्धित अपराधों मेँ अंकुश लगाया जा सके….।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed