महापौर ने महिला समूह के द्वारा बनाया गोनाईल (फिनाईल)आईजी को किया भेंट…
गोठान के गोनाईल से सरकारी कार्यालयों में सफाई कराने की अपील…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // नगर निगम बिलासपुर के मोपका गोठान में महिला समूहों द्बारा गाय के गोबर और गौ मूत्र से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का निर्माण कर रही है। जिसमें गौ मूत्र से फिनाईल भी बना रही है। जिसका नाम गोनाईल रखा गया है। बिलासपुर नगर निगम के मोपका गोठान में निर्मित गोनाईल को महापौर रामशरण यादव ने आईजी दीपांशु काबरा को भेंट करते हुए कहा कि आप पहले इसे सैंपल के तौर पर उपयोग करें यदि इसकी उपयोगिता बेहतर लगे तो पुलिस विभाग के सभी थानों और कार्यालयों में इसका उपयोग कराने की अपील की। आईजी दीपांशु काबरा ने कहा कि हमारे विभाग के सभी कार्यालयों में मोपका गोठान में निर्मित इस गोनाईल (फिनाईल) का उपयोग कराएंगे। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि शासन की गोधन योजन के तहत शहर के गोठानों में गाय के गोबर से गोकाष्ट और गौ मूत्र से गोनाईल (फिनाईल) का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 3 महिला स्व.सहायता समूह में 3० से अधिक महिलाएं है जो इन उत्पादों को निर्माण कर रही है। शहर के मोपका गोठान से निर्मित गो गोनाईल (फिनाईल) के संबंध में बिलासपुर कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर से भी बात हुई उन्होंने भी शासकीय कार्यालयों में इस गोनाईल (फिनाईल) की उपयोग कराने की बात कही है। इस मिशन मैंनेजर माया शुक्ला, गोठान समिति अध्यक्ष श्वेता कोचर, गोवर्धन समिति की अध्यक्ष खुशबू वस्त्रकार ,बब्बी भंडारी, बाटू सिंह उपस्थित थे।

200 लीटर प्रतिदिन बन रहा गोनाईल…
गोठान समिति अध्यक्ष श्वेता कोचर ने बताया कि मोपका गोठान में वर्तमान में 2०० लीटर गोनाईल (फिनाईल) प्रतिदिन बनाई जा रही है। इसमें गौ मूत्र के अलावा नीम की पत्तियां भी डाली जाती है। गौ मूत्र एसीड का काम करती है। तो वहीं नीम की पत्तियों का घोल बैक्टीरिया खत्म करती है। श्वेता ने बताया कि महापौर रामशरण यादव के प्रयास के कारण दिनों-दिन इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। जिससे सरकारी कार्यालयों में इसकी मांग बढ़ रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
