बिलासपुर // बुजुर्ग महिला से बैग की लूट कर फरार होने वाले 2 लुटेरों को कोतवाली पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया है दोनों आरोपियों से 35 हजार रु. कीमती सोने चांदी के जेवर भी जप्त किए गए है उन दोनों के खिलाफ धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
आपको बतादे की बिलासपुर में पिछले कुछ महीनों से शहर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी है, लगभग हर थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, मारपीट जैसी वारदातें अब आम हो गयी है। लूट और चोरी जैसे मामलों में देखा जाए तो इस समय अपराधियों ने बिलासपुर पुलिस के नाक में दम कर रखा है। लगातार हो रही घटनाओं से जहां पुलिसिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे है ? वही बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ भी लगातार की जा रही है।
लूट के मामले में खुलासा करते हुए एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 2 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 15 दिसंबर की शाम को प्रार्थीया सुष्मा बेन ज्वाली पुल से होते हुए रिक्शे में जा रही थी। उसी वक़्त तालापारा निवासी याकूब उर्फ भोला और साहिल खान नीले कलर के एक्टिवा में आए और चलती रिक्शा में बैठी महिला के गोद में रखे बैग को लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद लूट की शिकार हुई महिला ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई शिकायत के बाद तत्काल पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी में जुट गई कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने पर याकूब उर्फ भोला और साहिल खान के द्वारा लूट को अंजाम देने की बात पता चली जिसके बाद दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एक तरह का मामला पर धाराएं अलग अलग…
कोतवाली क्षेत्र में 15 दिसंबर को हुई लूट की घटना पर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है जबकि ठीक ऐसा ही लूट का एक मामला 4 दिनों पहले सिविल लाइन थाने क्षेत्र के मंगला में भी हुआ था जहां एक दंपत्ति से बाइक सवारों ने 50 हजार से अधिक कीमत के सोने चाँदी के जेवरों को लूट कर फरार हो गए थे पर इस मामले में सिविल लाइन थाने में लूट के बजाए चोरी की एफआईआर दर्ज कि गई है। एक जैसे मामलों पर अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज करना समझ के परे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
