बिलासपुर // नगर निगम में जुड़े नए वार्डो में अवैध प्लाटिंग की बाढ़ सी आ गई है, इन क्षेत्रों में लगातार भूमाफियों और जमीन दलालों के द्वारा कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त कर बिना शासन की अनुमति के नियम विरुद्ध बेचा जा रहा है। अवैध प्लाटिंग निगम और राजस्व अधिकारियों के सांठगांठ के बिना संभव नही है। अवैध प्लाटिंग के कई मामले सामने आ चुके है जिनकी शिकायतें भी निगम और राजस्व अधिकारियों से की जा चुकी है मगर अब तक इन पर कोई कार्यवाही नही की गई है। दिखावे के लिए ही सही निगम ने जरूर कुछ छोटे छोटे अवैध प्लाटिंग करने वालो के अवैध निर्माण पर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश कर रही है पर अभी तक बड़े और रसूखदार सफेदपोश भूमाफिया और कॉलोनाइजर्स पर कोई कार्यवाही तो दूर नोटिस तक जारी नही की गयी है।

अवैध प्लाटिंग का ऐसा ही एक मामला सकरी तहसील अंतर्गत प.ह.न. 43 अमेरी का है जो पहले ग्राम पंचायत था पर अब नगर निगम में शामिल हो गया है। अमेरी में ढाई/तीन एकड़ जमीन पर कुछ कॉलोनाइजर्स द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। इस जमीन पर प्लाटिंग करने के लिए ना तो रेरा से पंजीयन किया गया है ना ही टाउन एन्ड कन्ट्री प्लानिंग से अनुमति ली गयी है। यहां खुले आम अवैध प्लॉटिंग की जा रही है छोटे छोटे टुकड़ों में प्लाट काट कर और लोकलुभावन सुविधाएं बता कर लोगो को प्लाट की बिक्री की जा रही है। मार्केंटिंग कंपनी के द्वारा प्लॉट के आस पास और अन्य जगहों पर फ्लेक्स, बैनर और कैनोपी लगा कर खुलेआम अवैध प्लाटों की मार्केटिंग की जा रही है। ऐसे में अवैध प्लाटिंग कर आम लोगो की जमापूंजी लूटने वाले भूमाफियों की चांदी हो गयी है। जो शासन-प्रशासन के नियमों को ताक पर रख खुले आम कृषि भूमि को विभिन्न टुकड़े कर बेखौफ बेच रहे है। जिनके आगे राजस्व और नगर निगम नतमस्तक नजर आ रहा है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़28/06/2026बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
