बिलासपुर // 6 महीने से फरार दैहिक शोषण के आरोपी को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। इस मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक साल तक दैहिक शोषण कर फरार हो जाने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी युवक 6 महीने से फरार था जो अलग अलग सिम व लोकेशन लगातार बदल कर रहा रहा था। फरारी के दौरान वो कई जिलों में रहा। पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने जगह जगह तलाश कर रही थी आखिर में उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया कोरबा से गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग युवती को शिव शंकर नेताम बहला-फुसलाकर उसके साथ 16 अप्रैल 2019 से लगातार शारीरिक संबंध बनाते हुए दैहिक शोषण करता रहा। इसके बाद जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू की आरोपी की पतासाजी हेतु कई बार मोबाइल लोकेशन लिया गया किंतु वह मोबाइल नंबर बदल-बदल कर सिम का उपयोग करता रहा। साइबर सेल से जब लोकेशन निकाला गया तो लोकेशन निहारिका टॉकीज रोड कोरबा में मिला। जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
