बिलासपुर // नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल हुए ग्राम बिरकोना में नगर निगम की टीम ने कार्यवाही की है। गुरुवार को अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्यवाही करते हुए भूमाफियों द्वारा प्लाट पर किए गए अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चला कर उन्हें तोड़ दिया है। अवैध प्लाटिंग पर की गई अब तक कि ये बड़ी कार्यवाही है। कॉलोनाइजर्स द्वारा बनाई गई सीसी रोड, पम्प हाउस, और पोल-तार की फेंसिंग को तोड़ने की कार्यवाही निगम ने की है।
निगम अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर के पास पत्रकार कालोनी के सामने बिरकोना निवासी लाला शुक्ला, संजय शुक्ला द्वारा अवैध प्लाटिंग जो कि खसरा न. 1340/9 रकबा करीब 2 एकड़ से अधिक में की जा रही थी जिसकी शिकायत नगर निगम को मिली थी। जिसके बाद आज दोपहर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध प्लाटिंग किये गए निर्माण कार्यो को तोड़ कर उस पर कार्यवाही की गई।

अवैध प्लॉटिंग के 94 मामले, कार्यवाही सिर्फ 10 पर… निगम दबाए बैठा है फाइल…
नगर निगम में तिफरा, सकरी, सिरगिट्टी नगर पंचायत सहित 18 ग्राम पंचायतों को शामिल हुए 18 महीने ही हुए है, और अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण के सैकड़ों मामले सामने आ गए है। अवैध प्लॉटिंग के मामलों में ही निगम ने 94 लोगो की सूची बनाई है। पर कार्यवाही सिर्फ 10 लोगो पर ही कि गयीं। बाकी भूमाफियाओं, कालोनाइजरों पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। निगम का भवन शाखा मामले की फाइल दबाए बैठा है और बस नोटिस नोटिस का खेल खेला जा रहा है। बड़ी बात तो ये है कि निगम प्रशासन, एसडीएम, और तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी में सब कुछ है। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही।

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग के लगातार सामने आ रहे मामले…
शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह लगातार अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आ रहा है। लेकिन राजस्व विभाग हो या निगम इस पर कार्यवाही के लिए कोई ध्यान नही दे रहा है। छोटे मोटे जमीन दलालों के अलावा शहर के रसूखदार बिल्डरों और नेताओं के द्वारा शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह अवैध प्लाटिंग की जा रही है। लेकिन निगम के अफसर व राजस्व की टीम को इन बड़े लोगो की अवैध प्लॉटिंग नजर नही आती या जानकर भी अनजान बनते है। निगम केवल छोटे छोटे कॉलोनाइजरों पर ही कार्यवाही कर रही है जिनकी कोई राजनीतिक पहुंच नहीं है। इधर राजनीतिक दबदबा रखने वाले रसूखदार कालोनाइजरों पर कार्यवाही करना तो दूर उन्हें नोटिस देने में भी निगम और राजस्व विभाग के हाथ पांव फूल जाते हैं

छोटे मामलों में कार्यवाही कर वाहवाही लूटी रहा निगम…
नगर निगम छोटे छोटे अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्यवाही कर खुद की पीठ थपथपा रहा है। जबकि बड़े कॉलोनाइजर्स और रसूखदारों को तो नोटिस जारी करने से भी निगम कतरा रहा है। पिछले दिनों सकरी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही में सिर्फ अवैध निर्माण (बाउंड्रीवाल) को ही तोड़ा गया है और किसी तरह की कार्यवाही नही की गई है। उसी तरह हेमू नगर में भी नक्शे के विपरीत अधिक निर्माण करने पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया था। पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही करते निगम कही नजर नही आ रहा है। ना ही अभी तक किसी भी अवैध कॉलोनाइजर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
