बिलासपुर // पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों बिलासपुर, मुंगेली , गौरेला पेंड्रा मरवाही रायगढ़ जांजगीर चांपा, कोरबा के राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों व विवेचको के लिए साइबर अपराध से जुड़े वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसकी औपचारिक शुरुआत बिलासपुर स्थित बिलासागुड़ी से आईजी रतन लाल डांगी के द्वारा किया गया।

वेबिनार का आयोजन HDFC बैंक की पहल पर किया गया है। साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन द्वारा सभी बिन्दुओ मे विस्तृत व सूक्ष्मता से जानकारी दी गयी। इस दौरान बैंक के अधिकारियों ने भी पुरे समय तक उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सफलता के लिए सार्थक प्रयास किया।

आज के परिदृश्य में साइबर अपराधों मे अन्वेषण अत्यंत प्रासंगिक हो गया हैं। बिलासपुर पुलिस द्वारा पूर्व मे साइबर जागरूकता के लिए साइबर मितान अभियान भी वृहद रूप से चलाया गया था जिसमे जनता ने अपनी सहभागिता भी दी थी। आज के वेबिनार में थानों के जांच अधिकारियों को बैंक फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन लेनदेन के फ्रॉड के संबन्ध में विवेचना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।ताकि पुलिस ऐसे मामलों में पीड़ित की शीघ्र मदद कर सके।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
