बिलासपुर // छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से शराब लाकर यहां खपाने का काम काफी लंबे समय से चल रहा है, बिलासपुर जिले में भी कुछ शराब तस्कर मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा से शराब लाकर यहां खपाने का काम करते है। जिसमे महंगी और ब्रांडेड शराब होती है। कुछ दिनो पहले ही आबकारी विभाग ने ऐसे ही कुछ तस्करों पर कार्यवाही की थी जिनके पास से 9 लाख रुपए कीमत की शराब जप्त की गई थी। आबकारी विभाग शिकायत मिलने पर ऐसे तस्करों पर लगातार कार्यवाही करता रहता है पर फिर भी जिले में अन्य राज्यों से लाई गई अवैध शराब की बिक्री बंद नही हो पा रही है।
आपको बात दें आबकारी आयुक्त छतीसगढ़ निरंजन दास एवं सी एस एम सी एल के प्रबंध संचालक ए पी त्रिपाठी के निर्देश पर दूसरे राज्यों से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से खपाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है…
इसी तारतम्य में जिला बिलासपुर की उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी पी भुसाखरे के मार्गदर्शन में 30 जनवरी ड्राई डे के दिन शराब के अवैध धारण और परिवहन के दो महत्वपूर्ण प्रकरण कायम कर मामले में कार्यवाही की गई है। जिसमे तोरवा क्षेत्र से 26 बोतल और श्रीराम प्लाजा सिटी कोतवाली क्षेत्र से 7 ब्रांडेड शराब की बोतल जप्त की गई है। शराब की बोतलें हरियाणा और मध्यप्रदेश में बिक्री लिए है पर उसे छत्तीसगढ़ में लाकर अवैध तरीके से बेच जा रहा था। शिकायत पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए 2 तस्करों को रंगे हाथों शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है और उनसे शराब की बोतलें और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत कार्यवाही की गयीं है।

पकड़े गए आरोपी :
1. गुलाब धामेचा पिता रूपचंद धामेचा, 49 वर्ष, जगमल चौक तोरवा।
जब्ती मात्रा :- (1) 04 बोतल व्हिस्की (RC एवं ब्लेंडर्स) हरियाणा में विक्रय हेतु, 03 लीटर,
(2) 12 ब्लेंडर्स प्राइड (09लीटर)
(3) 10 बोतल रॉयल चैलेंज (7.5 लीटर) कुल जब्ती:- 19.5 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की
2. संजय दोहानी पिता नंद कुमार दोहानी, 35 वर्ष, निवासी श्रीराम प्लाजा, सिटी कोतवाली के बगल में, से ।
जब्त सामग्री:- 100 पाइपर, की 07 बोतल (मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु) मात्रा 05.25 लीटर व्हिस्की। सहित
शराब तस्करों को पकड़ने की गई कार्यवाही में आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक धीरज कन्नौजिया एवं रमेश दुबे, तथा आबकारी मुख्य आरक्षक मणिशंकर मिश्रा, राजकुमार कुर्रे HC, आबकारी आरक्षक राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, नवनीत पाण्डेय, तुलेश्वर राठौर, मुकेश शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
