• Mon. Aug 17th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर विधायक शैलेष पांडेय को सौपा ज्ञापन…

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को सौपा ज्ञापन…

जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) के मांग को बजट सत्र में उठाने तथा मुख्यमंत्री को अनुसंशा सहित भेजने मांगा समर्थन…

बिलासपुर 06 फरवरी // छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे से भेटकर मांग पत्र के साथ जन घोषणा पत्र की प्रति सौपते हुए कहा कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन को शामिल किया गया है व कई मांग लंबित है जिनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है इसके लिए माँगो को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने तथा मुख्यमंत्री को माँगो को अनुसंशा सहित भेजकर मांगों को पूरा कराने का विधायक से पहल करने का आग्रह किया। जिस पर बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे ने मांगों को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने एवं अनुसंशा सहित मुख्यमंत्री महोदय को भेजने की बात कही।

ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 23 वर्ष की सेवा के बाद 1 बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण की मांग भी लंबित है ।

ये है प्रमुख मांगे…

क्रमोन्नति – प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे,
शिक्षा कर्मियों के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है, अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति हेतु लाभ प्रदान कर क्रमोन्नति आदेश जारी किया जावे।

पदोन्नत्ति – सभी विभाग में पदोन्नति जारी है, ज्ञातव्य है प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त है, शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर भी पदोन्नति का प्रावधान है, अतः एल बी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव (पूर्व सेवा) के आधार पर पदोन्नति दिया जावे, इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा।

वेतन विसंगति – व्याख्याता व शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है, प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मानकर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जावे तथा शिक्षक पं/ननि संवर्ग को 01/05/2013 से दिए गए पुनरीक्षित (समतुल्य) वेतनमान में भूतलक्षी प्रभाव से 1.86 के गुणांक पर निर्धारण करने का आदेश जारी किया जावे व 2 वर्ष में एक वेटेज का लाभ दिया गया है उसे 1 वर्ष में 1 वेटेज देने का आदेश देते हुए रिवाइज एलपीसी जारी किया जावे।

पुरानी पेंशन बहाली – जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही उल्लेखित है, अतः NPS के स्थान पर OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू करने की कार्यवाही किया जावे।

अनुकम्पा नियुक्ति – पं/ननि संवर्ग के लंबित प्रकरण पर नियम शिथिल कर नियुक्ति देने व चतुर्थ श्रेणी में भी अनुकम्पा नियुक्ति देने तथा एल बी संवर्ग के 10% कोटा को शिथिल कर सहायक शिक्षक, विज्ञान सहायक शिक्षक व लिपिक के पद पर 90 दिन के भीतर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जावे।

जनवरी 2019 से लंबित महंगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी किया जावे।

02 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा का वेटेज देते हुए वेतनमान का निर्धारण किया जावे।

ज्ञापन सौपने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा,प्रांतीय सचिव मनोज सनाढय,बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी प्रतिभा अवस्थी, जिला संयोजक करीम खान,नर्मदा प्रसाद गढेवाल,जिला सचिव जय कौशिक,बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष साधेलाल पटेल,, मोनीष कौशिक चंद्रकांत पांडेय,,बांके बिहारी दुबे,,आशीष गुप्ता, निर्मल कौशिक,डॉ.आदित्य पांडेय,राजेश पांडेय,देवव्रत मिश्रा,डॉ. मनीराम कौशिक,अरुंधति साहू,कमल नारायण गौरहा,डॉ. प्रदीप निरनेजक, आलोक पांडेय, विनय गुप्ता ,प्रमोद शर्मा,भूपेंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा,सत्यवान विश्वकर्मा,सुशील कैवर्त,रविन्द्र शर्मा,जुगेश्वर पटेल,प्रवीण गुप्ता,आदि शामिल थे ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed