बिलासपुर // रास्ते पर बिखरे पड़े थे 500-200 के नोट, लोग लगे थे लूटने में, पर एक पत्रकार ने ईमानदारी दिखाते हुए पैसों को इकट्ठा कर असली मालिक तक पहुंचाने उन पैसों को सिविल लाइन थाने में आवेदन के साथ रुपयों को जमा करा दिए।
सिविल लाइन थाने के टीआई शनिप रात्रे ने बताया कि दिलीप अग्रवाल जो की एक चैनल के पत्रकार है वो अपने कुछ कार्य के लिए प्रताप चौक से पोस्ट आफिस नेहरू चौक की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते मे डेंटल हॉस्पिटल के पास लोगो की भीड़ लगी हुई थी गाड़ी से उतर कर देखा तो सड़क पर 500-200 के नोट बिखरे हुए थे जिसे लोग उठाने की कोशिश कर रहे थे तब उन्होंने उन रुपयों को उठा कर इकठ्ठा किया और रुपयों को असली मालिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से रुपयों को (करीब 15930 रु.) थाना सिविल लाइन में जमा कर दिया ये पैसे जिसके भी है पुलिस के द्वारा उसकी तस्दीक कर उन तक पहुंचाया जाएगा।
टीआई शनिप रात्रे ने बधाई देते हुए कहा है कि दिलीप अग्रवाल द्वारा बहुत ही नेक और अच्छा कार्य किया गया है उनकी ईमानदारी और कार्य सराहनीय है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
