कांग्रेस नेत्री अजरा खान को शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाने में सफल हुए शहर विधायक… वहीं, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर भी शहर विधायक पांडेय के ही करीबी, काशी रात्रे नियुक्त हुए…
बिलासपुर // शहर विधायक शैलेश पांडे को अपने दो करीबियों को बिलासपुर शहर के दो शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने में कामयाबी मिली है। प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू को इसके लिए मनाने में भी वे कामयाब रहे। उनकी अनुशंसा पर शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में एल्डरमैन अजरा खान को अध्यक्ष बनाया गया है, तो वही शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में काशी रात्रे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। निगम चुनाव के वक्त अजरा खान का टिकट एन वक्त पर कटा था जिसके बाद शैलेश पांडे अपने करीबी को एल्डरमैन बनाने में भी कामयाब हुए थे। इसी तरह काशी रात्रे भी एल्डरमैन बनाए गए और इन दोनों को इस बार विधायक जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाने में भी कामयाब हुए हैं। यह दोनों ही एल्डरमैन विधायक शैलेश पांडे के करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षको द्वारा इस नियुक्ति को उनके विरोधी खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह दोनों मनोनीत अध्यक्ष आगामी 2 शिक्षा सत्र हेतु नियुक्त किए गए है।

Author Profile
Latest entries
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
