चुनाव आयोग ने किया 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा… जानिए पश्चिम बंगाल असम तमिलनाडुकेरल और पुडुचेरी में किन-किन तारीखों को होंगे चुनाव… राज्यों के चुनाव परिणाम या कहें मतों की गणना 2 मई को होगी…
नई दिल्ली // चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में और असम में तीन चरण में चुनाव होगा। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक एक चरण में चुनाव संपन्न होगा। सीईसी सुुनील अरोरा ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से पहले के चुनाव में कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया है काबिलेतारीफ रही है। सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि यह उनकी आखिरी पीसी है क्योंकि 13 अप्रैल को सीईसी के तौर पर उनके कार्यकाल का आखिरी दिन होगा।
चुनावी तारीखों का ऐलान…
पश्चिम बंगाल में 8 चरण में चुनाव होगा । पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा। दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल को। 6 अप्रैल को तीसरे चरण का चुनाव। चौथे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को। 17 अप्रैल को पांचवें चरण का चुनाव। 6वें चरण का तुनाव 22 अप्रैल को। सातवें चरण का चुनाव 26 अप्रैल को। 29 अप्रैल को आठवें चरण का चुनाव संपन्न होगा।
असम में तीन चरणों में चुनाव…
27 मार्च को पहले चरण का मतदान, एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, तीसरे चरण का चुनाव- 6 अप्रैल, 2 मई को मतगणना…
पश्चिम बंगाल…
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों मे होगा मतदान…
केरल राज्य…
सभी विधानसभा के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को चुनाव होगा और मतगणना की तारीख 2 मई है…
तमिलनाडु में…
एक चरण में चुनाव, 6 अप्रैल को चुनाव होगा, 2 मई को मतगणना….
पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा…
शांतिपूर्ण मतदान कराना प्राथमिकता…
चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन आयोग ने बिहार चुनाव को जिस शानदार अंदाज में संपन्न कराया उसकी देश और दुनिया में तारीफ हुई है। चुनाव आयोग का कहना है कि बंगाल में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मतदाता बिना किसी डर और भय के मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें इसके लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
