बिलासपुर, नवंबर, 25/2026
डिप्टी सीएम अरुण साव के जन्मदिन कार्यक्रम में अव्यवस्था.. तखतपुर में बदबूदार खाना बांटने का आरोप.. लोगों ने फेंके खाने के पैकेट.. आखिर किसने की थी खाना पैकेट की व्यवस्था.. कौन है जिम्मेदार ?
बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर से मुंगेली तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिन कार्यक्रमों की शुरुआत रतनपुर से हुई, जहां उप मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे कोटा पहुंचे और दोपहर में तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था ही अब सवालों के घेरे में आ गई है।
दरअसल, तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए थे। इन पैकेटों में सब्जी और पूड़ी रखी गई थी। आरोप है कि भोजन से बदबू आ रही थी और सब्जी खराब हो चुकी थी। इसके चलते लोगों ने खाना खाने से परहेज किया और भोजन के पैकेट कार्यक्रम स्थल पर ही फेंक दिए।
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक महिला ने बताया कि खाने के डिब्बों से बदबू आ रही थी, जिसके कारण किसी ने भी भोजन नहीं किया और लोगों ने उसे वहीं फेंक दिया। इस घटना के बाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
आखिर खराब भोजन पर किसकी थी जिम्मेदारी ?
उप मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के जन्मदिन कार्यक्रम में इस तरह की अव्यवस्था सामने आना कई सवाल खड़े करता है। आखिर कार्यक्रम के आयोजन और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी किसके पास थी ? क्या भोजन की गुणवत्ता की जांच किए बिना ही उसे लोगों के बीच बांट दिया गया ? यदि कोई व्यक्ति इस भोजन को खाकर बीमार पड़ जाता या फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता ?
अब सवाल यह भी है कि क्या इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी ? भोजन तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी संभालने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा ?
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस तरह की लापरवाही सामने आना उनकी सार्वजनिक छवि को भी प्रभावित कर सकता है। एक ओर जहां जन्मदिन के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर तखतपुर में भोजन की गुणवत्ता को लेकर लोगों की नाराजगी देखने को मिली।

ऐसे में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भी इस मामले का संज्ञान लेकर भोजन व्यवस्था की जांच करानी चाहिए, ताकि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Author Profile
Latest entries
राजनीति25/11/2026डिप्टी सीएम अरुण साव के जन्मदिन कार्यक्रम में अव्यवस्था.. तखतपुर में बदबूदार खाना बांटने का आरोप.. लोगों ने फेंके खाने के पैकेट.. आखिर किसने की थी खाना पैकेट की व्यवस्था ?
Uncategorized23/11/2026एक साल से सड़क पर संघर्ष, फिर भी नहीं मिला न्याय… लिंगियाडीह आंदोलन के 365 दिन पूरे..
छत्तीसगढ़22/11/2026MSP बढ़ा, किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से पूछा- किसानों को फायदा कहां मिला ?
मनोरंजन21/11/20263000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक
