बिलासपुर // तारबाहर पुलिस ने पिछले दिनों फिल्टर वाला के घर हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विशेष बात ये रही कि पहली बार किसी चोरी के मामले में पुलिस ने चोर से शतप्रतिशत चोरी का माल बरामद किया है। 8 फरवरी को अश्वनी कुमार बरगा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सीएमडी चौक में अब्दुल रशीद खान फिल्टर वाले की दुकान में काम करता है। उसका मालिक अब्दुल रशीद इंद्रा कालोनी तारबाहर का निवासी है जो दिनांक 2 फरवरी को सुबह 9:30 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन गया है। घर के बाथरूम का नल खराब था जिसे मिस्त्री से बदलवाने फोन पर 8 फरवरी को यह दुकान से घर की चाबी व मिस्त्री नरेन्द्र साहु को साथ लेकर मालिक के घर गया। तब देखा कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था। तब यह अपने मालिक को फोन से सूचना दिया और विडियो काॅल कर हालात दिखाया तब मालिक ने बताया कि आलमारी में रखे सोने की हार, अंगूठी, चाॅदी का पायल आदी किमती करीब 10 लाख रूपये के जेवरात चोरी होना बताया। लेकिन वास्तविक चोरी का अंदाजा मालिक के आने पर ही पता चल पाएगा। रिपोर्ट पर अप0क्र 35/21 धारा 457,380 भा0द0वि अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। इस दौरान मकान मालिक अब्दुल रशीद खान के आने पर पुनः घटना स्थल का निरीक्षण कर विस्तृृत कथल लिया गया। जिसने करीब 10-12 लाख की नई एवं पुरानी सोने चाॅदी के जेवरात का चोरी होना बताया। चोरी के इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए।

नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में विशेष टीम तैयार किया गया। एक तकनीकी टीम एवं एक टीम को स्थानीय सुत्रो से जानकारी हासिल करने व एक टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने हेतु लगाया। मामले में घटना कि तारीख 2 फरवरी से लेकर 8 फरवरी के बीच का होना पाया गया। घटना कि निश्चित तिथि व समय ज्ञात नही होने से पुलिस के सामने कठिन समस्या आ गई थी । सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे पार्टी को दिनांक चौक चाराहो में लगे मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर संदेही को चिन्हांकित करने में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा फिर भी संदेही को चिन्हांकित कर आरोपी संजय खरे उर्फ कंठा को लोकल सुत्रो व पुलिस टीम के द्वारा पकड़ने में कामयाबी हासिल किये एवं मामले में चोरी गये सोने चाॅदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये को बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी संजय कंठा एक शातिर नकबजन है जो कि घटना कारित करने के बाद से अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था। घटना के बाद से संजय कंठा अकलतरा, जांजगीर, लोरमी, मुंगेली में स्थान बदल बदल कर पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। इस बीच स्थानीय लोगों से लगातार आरोपी के संबंध पतासाजी करने वाली टीम को जानकारी मिली कि आरोपी संजय कंठा लोरमी तरफ रह रहा है सूचना पर टीम के टीम ने आरोपी के संबंध में सूचना एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर पकड़ा गया। संजय कंठा एक शातिर नकबजन है, जो पूर्व में कई चोरी में गिरफ्तार किया जा चुका हैं, सकरी में हुई एक पुलिस अधिकारी के घर के चोरी में भी यह पिछले 1 वर्षों से फरार था।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक पीआर साहू, आरक्षक प्रमोद कसेर, दीपक उपाध्याय, अतुल सिंह, निखिल राव जाधव, दूजराम पटेल का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
