बिलासपुर // एक बार फिर रेत चोरों के चलते एक बालक की बली चढ़ गई। जिसके चलते मिश्रा परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है। सत्ताधारी दल के एक प्रदेश पदाधिकारी और एक पूर्व पार्षद की शह पर बिना स्वीकृत रेत घाट से रेत चोर बेख़ौफ अवैध उत्खनन कर रहे है और बिना रायल्टी पर्ची के इनके मौतनुमा ट्रैक्टर सड़को पर बेखौफ दौड़ रहे है और लोगों की जान ले रहे है। कुछ दिनों पूर्व ही इन रेत चोरों की हाइवा से एक युवक की जान चली गयी थी और आज फिर एक नाबालिग को इन रेत चोरों की ट्रैक्टर ने कुचल कर उसे मौत की नींद सुला दिया। आखिर कब तक इन रेत चोरों का आतंक यूंही बना रहेगा। अस्वीकृत घाटों से आखिर कब तक इस तरह रेतचोर रेत की चोरी और अवैध उत्खनन करते रहेंगे आखिर इन पर लगाम क्यों नही लगा पा रहा प्रशासन क्यों कार्यवाही करने से डर रहे जिम्मेदार ?
रेत चोरों के कारण घटित आज एक दर्दनाक हादसे में बिलासपुर के आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल से घर जा रहे दो नाबालिक छात्रो को रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दिल दहला देने वाले इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा भाई गम्भीर रुप से घायल हो गया। अपने जिगर के टुकड़ों के हादसे की खबर पाकर मां की तबियत बिगड़ गई ।मामला कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना अशोक नगर का है जहां ग्राम नगोई निवासी छात्र प्रांजल मिश्रा अपने भाई प्रखर मिश्रा के साथ मोटर सायकल से स्कूल जा रहें थे तब रेत चोरो के ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची कोनी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है जबकि जानलेवा ट्रैक्टर चालाक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आधार शीला विधा मंदिर के संचालक के भाई और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे और रेत चोरो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 3 दिनों में अवैध रेत माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोलने का एलान भी कर दिया ।
अस्वीकृत घाटो से रेत चोर खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है । पुलिस, प्रशासन, खनिज विभाग से लेकर सत्ताधारी भी जानते है कि इन घाट से किसके इशारे पर रेत की चोरी की जा रही है। उसके बाद भी धड़ल्ले से रेत चोरी का काम किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन भी इन रेत चोरो के आगे नतमस्तक नजर आ रहा है। सूत्रों की माने तो एक सत्ताधारी नेता के इशारे से चल रहे इस अवैध कारोबार को रोकने पर नेता के द्वारा खनिज विभाग के अधिकारियों को धमकी दी जाती है।
सवाल ये भी है की आधारशीला विधा मंदिर जा रहे नाबालिक छात्र जब बाइक से स्कूल पहुंचे तो बच्चो को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले स्कूल प्रबंधक ने नाबालिक छात्रों को बाइक से स्कूल कैसे आने कैसे दिया ?
सवाल ये भी है कि अपने स्कुल के बच्चों के साथ हुई इस दर्दनाक घटना के खिलाफ क्या स्कूल संचालक अपनी ही सरकार और पार्टी नेता के खिलाफ मोर्चा खोल पाएंगे ?
सवाल यह भी है कि क्या इस घटना के बाद रेत चोरो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और क्या अब रेत का खेल बंद कर दिया जाएगा ?
सवाल पुलिस प्रशासन से भी है क्या ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद रेत माफिया जिसके इशारे पर रेत के अवैध कारोबार चल रहे है उसको सलाखों के पीछे पहुंचा पायेगा?
सवाल तो ऐसे बहुत से है पर इनका जबाब देने वाला कोई नही है। अब देखना होगा कि एक परिवार की खुशियो को बर्बाद करने वाले रेत चोरो के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। ताकि एक मासूम को इंसाफ मिल सके और आगे इन रेत चोरो के कारण किसी और को अपनी जान गवाना न पड़े ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
