नेशनल क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन ट्रांसपोर्टर से लूट… आरोपियों से कार, फोन जप्त… नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार…
सितंबर, 21/ 2021, बिलासपुर
“नेशनल क्राइम ब्रांच” के अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली करने वाले गैंग के सदस्यों को पकड़ने में सरकंडा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल नाबालिग सहित कुल 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों द्वारा नेशनल क्राइम ब्रांच दिल्ली का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर पहले डराते थे फिर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने आरोपियों द्वारा उगाही के समय उपयोग की जाने कार के साथ 7 मोबाइल फोन जप्त किए है।
सरकंडा टीआई से मिली जानकारी के अनुसार 19 सितंबर 21 को जैकी कुमार ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, वही 18 सितंबर 21 को अपने हाईवा वाहन में गिट्टी लोड कर चिल्हाटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोपका-चिल्हाटी मोड़ के पास कुछ लड़के जबरन गाड़ी को रुकवा कर अपने आप को क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताया। इसके बाद डरा-धमका कर मोबाइल फोन में ‘नेशनल क्राइम ब्रांच’ का ‘आईडी-कार्ड’ दिखाकर धक्का-मुक्की कर अश्लील गाली गलौज करते हुए 5 हजार की मांग कर रहे थे।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर एक टीम बनाकर आरोपियों की खोज बिन में लग गयी। तलाशी के दौरान (1)रामप्रसाद ध्रुव निवासी मोपका, (2)दीपक ध्रुव निवासी खमतराई (3) पुरुषोत्तम सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर (4) अमित सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा तथा (5) एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ की गई तो अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि भीम कुमार पटेल निवासी लगरा बिलासपुर एवं जनक दीवान निवासी दीपका कोरबा द्वारा मोबाइल में लिंक क्रिएट कर ऐप के माध्यम से नेशनल क्राइम ब्रांच की आईडी तैयार की गई है। जिसके आधार पर अपने आप को “क्राइम ब्रांच” का सदस्य बताते हुए घटना करना स्वीकार किए। वही आरोपियों के बताए अनुसार भीम कुमार पटेल निवासी लगरा एवं जनक दास दीवान को दीपका कोरबा से घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। जो अपराध करना स्वीकार किए है। आरोपियों के मोबाइल में नेशनल क्राइम ब्रांच का आईडी कार्ड पाया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करके सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…
(1.) जनूक दास दीवान पिता आनंद दास दीवान उम्र 47 वर्ष निवासी विजयनगर दीपका धनवार पारा जिला कोरबा
(2) भीम कुमार पटेल पिता स्वर्गीय मोहन राम पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी नगरदा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम आरटीओ ऑफिस के पास लगरा बिलासपुर
(3.)अमित सिंह ठाकुर पिता दिलेश्वर सिंह ठाकुर 34 वर्ष देवनंदन नगर फेस वन सरकंडा
(4.)पुरुषोत्तम सिंह पिता यशवंत सिंह ठाकुर 20 वर्ष कोदवाबानी थाना लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम अशोक नगर एकता कॉलोनी सरकंडा
(5.) दीपक ध्रुव पिता विष्णु प्रसाद ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई सरकंडा
(6.) रामप्रसाद ध्रुव पिता दुकालू ध्रुव 19 वर्ष मौपका
(7.) एक विधि के साथ संघर्षरत बालक
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू,हेमंत आदित्य,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया,आरक्षक बलवीर सिंह,विवेक राय,प्रमोद सिंह,अविनाश कश्यप, सत्य प्रकाश ,लगन खांडेकर,भागवत चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
