बिलासपुर, जुलाई, 25/2026
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर…
अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
बिलासपुर। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक चेतना के जागरण का संदेश लेकर शनिवार को बिलासपुर में भव्य श्रीराम श्रद्धा यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी के नेतृत्व एवं आयोजन में निकली इस विशाल यात्रा ने पूरे शहर को राममय बना दिया। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष, भजन-कीर्तन और भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर वातावरण ने पूरे मार्ग को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
यात्रा का शुभारंभ तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर निकली यह श्रद्धा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की ओर अग्रसर हुई। पहले चरण में यात्रा ग्राम नगोई स्थित मां महामाया मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति संगीत और रामधुन के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर श्रद्धा यात्रा का पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं आरती से भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने खड़े होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विजय केसरवानी,, आयोजक श्रीराम श्रद्धा यात्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
श्रद्धा यात्रा के आयोजक एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक एवं गैर-राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह श्रद्धा यात्रा तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण 25 जुलाई से प्रारंभ होकर 27 जुलाई को बैमा-नगोई स्थित मां महामाया मंदिर में सम्पन्न होगा।
सिधांशु मिश्रा,, सदस्य श्रद्धा यात्रा एवं अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी (शहर)
उन्होंने बताया कि यात्रा से पूर्व शहर के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से नारियल एकत्रित किए जा रहे हैं, जिन्हें अयोध्या स्थित श्रीरामलला के चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी संदर्भ में यह श्रद्धा यात्रा भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था, विश्वास और समर्पण व्यक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से लोगों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का भी आह्वान किया गया।

पूरी यात्रा के दौरान भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रीराम के भजनों पर झूमते हुए राम नाम का संकीर्तन किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक इस श्रद्धा यात्रा ने लोगों में धार्मिक उत्साह का संचार करते हुए सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया।

:::
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
