बिलासपुर, मार्च, 11/2026
चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
बिलासपुर/रतनपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर एक युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने युवक का रास्ता रोककर पहले शराब पीने के लिए पैसे मांगे और जब उसने देने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर करीब दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम राव, मराठा वार्ड नंबर 09 तेलंगापारा रतनपुर का निवासी है, जो सावन स्वीट्स के सामने गन्ना रस की दुकान चलाता है। शुभम ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह रानीगांव स्थित शासकीय शराब दुकान से दो पाव शराब लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान शराब भट्ठी के सामने सड़क पर करैहापारा निवासी विक्कु रावत अपने एक अन्य साथी के साथ उसका रास्ता रोक लिया।
पीड़ित के मुताबिक दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए उससे अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शुभम ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों में से एक ने चाकू निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में आरोपियों ने उससे करीब 2000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद युवक ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और रतनपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी विक्कु रावत और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 119(1), 126(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
