ACCU व थाना सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही से पकड़ा गया बिजली टॉवर से लोहा एंगल चोरी करने वाला… CSPDCL का मैनेजर टावर का सामान बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया…
बिलासपुर, अप्रैल, 26/2022
जप्त सामग्री…
शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटना को रोकने के लिए एसएसपी ने कड़ी कार्यवाही करने सभी थानों को निर्देश दिए है। जिसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन ने मिलकर अपने क्षेत्र में अलग अलग कबाड़ियों के यहां कार्यवाही की है दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कबाड़ के साथ आरोपियों को पकड़ा गया है । उनके पास से 14 नग- बिजली टावर का एंगल, बिजली के तार एलुमिनियम का बंडल, एक बोलेरो वाहन और 8 लोहे का पाइप जप्त कर 4 आरोपीयो को गिरफ्तारकिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम के द्वारा मंगला चौक के पास सोनू कबाड़ी के गोदाम को चेक करने पर गोदाम से अवैध रूप से रखे हुए कबाड़ को बरामद किया गया कबाड़ के संबंध में नोटिस देने पर कोई कागजात पेश नहीं किया गया टीम के द्वारा मौके पर कबाड़ को जप्त कर 41(1- 4) जा फो के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह टीम ने दूसरी कार्यवाही में सुचना मिली थी की एक व्यक्ति पिकअप में बिजली का सामान बिक्री करने बाबा कबाड़ी के गोदाम जा रहा है सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दिया गया जो एक पिक अप में बिजली का सामान जिसमें कॉपर वायर, लोहे के एंगल सहित अन्य सामान लोड था मौके पर ड्राइवर के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम मनोहर सिंह सलाम पिता काशीराम सलाम निवासी ग्राम उपका थाना कोटा का बताया जो पूछताछ पर प्रारंभ में गुमराह करता रहा बारीकी से टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि वह बिजली विभाग में CSPDCL कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है तथा कंपनी के द्वारा लगाए गए टावर से एंगल को काटकर तथा कंपनी के तार को चोरी कर कबाड़ में बिक्री करने आया था जिसे चोरी के माल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया गोदाम को चेक करने पर टावर से संबंधित अन्य सामग्री मिला पुलिस टीम के द्वारा कंपनी के मैनेजर ड्राइवर तथा कबाड़ी सहित सामान को जप्त किया गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध 41(1- 4 ) की कार्यवाही किया गया
पकडे गए आरोपी…
1-दीपराज बघेल पिता नरेंद्र बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुदुदंड सिविल लाइन
2-कार्तिक बघेल पिता सोन चरण बघेल उम्र उम्र 50 वर्ष निवासी कोनी बिलासा ताल
3,-मनोहर सिंह सलाम पिता काशीराम सलाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम उपका कोटा
4-इंद्रदेव पोर्ते पिता मंडली पोर्ते उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम उपका थाना कोटा बिलासपुर
फरार आरोपी… 1- साजिद खान उर्फ बाबा कबाड़ी मंगला
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
