ACCU व सिविल लाइन थाना की कार्यवाही… स्किम्ड पावडर से दही बनाते डेयरी संचालक रंगे हाथों पकड़ाया… लंबे समय से संचालक कर रहा था गोरखधंधा…
बिलासपुर, मई, 01/ 2022
पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मंगला चौक के एक डेयरी से संचालक को स्किम्ड पावडर से दही बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डेयरी संचालक लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल है। टीम ने डेयरी से घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 1 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला चौक सीएलसी प्लाजा स्थित सुभाष डेयरी में डेयरी संचालक स्किम्ड मिल्क पाउडर से दही बनाकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा खाद्य विभाग की टीम लेकर रेड कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद खाद्य निरीक्षक, एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट और थाना सिविल लाइन से एक संयुक्त टीम बनाकर डेयरी पर रेड कार्यवाही कार्यवाही की गई। जहां पर डेयरी के प्रथम तल में डेयरी संचालक के द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर से दही बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर डेयरी संचालक द्वारा व्यवसायिक कार्य में घरेलू सिलेंडर का भी उपयोग करते हुए पकड़ा गया। मौके से 04 नग घरेलू सिलेंडर भी जप्त किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
