थाना तारबाहर एवं क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच एवम आनलाइन लूडो गेम में सट्टा खेलने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही…
आरोपी से 03 नग मोबाईल फोन , नगदी 2120 रूपये एवं लगभग 05 लाख से अधिक का सट्टा पट्टीं किया गया जप्त…
छ.ग. जुआ (प्रतिषेध ) अधिनियम 2022 के तहत की गयी कार्यवाही…
बिलासपुर, अप्रैल, 02/2023
मैग्नेटो मॉल के सामने पान ठेले की आड़ में फोन पर क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते और लूडो के जरिये दांव लगवाने वाले युवक को ACCU और तारबाहर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक खुले आम सट्टा खिलवा रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा जुआ, सट्टा आनलाइन जुआ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, जिस पर ACCU प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव व थाना प्रभारी तारबाहर की संयुक्त टीम द्वारा 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर मैग्नेटो मॉल के सामने किंग पान ठेला का संचालक को मोबाईल के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर लखनऊ एवं दिल्ली के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच एवम आनलाइन लुडो में सटटा पट्टी लिखते एवं खेलते पकडा गया। आरोपी संतोष जेठवानी से 03 मोबाईल, नगदी रकम 2120 रूपये, व लगभग 05 लाख रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूरी कार्यवाई में ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरी अजय वारे, सहा उप निरी शैलेंद्र सिंह, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. देवमुन पुहुप, आर. सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक यादव, प्रशांत सिंह की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी…
संतोष जेठवानी पिता डूलाराम जेठवानी उम्र 33 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
