रायपुर/बिलासपुर, 24/2025
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का एक्शन… 42 किराएदारों पर कार्रवाई… सरकारी गाइडलाइन से देना होगा किराया…
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बिलासपुर जिले में वक्फ संपत्तियों का किराया नहीं देने वाले 42 किराएदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन किराएदारों से सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अब किराया लिया जाएगा और पुराना किराया चार किस्तों में पटाने के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर के चाटापारा इलाके की वक्त की 42 दुकानों के किराएदारों पर कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड ने अब सभी किराएदारों को सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से अब किराया देना होगा। बिलासपुर जिले में करोड़ों की संपत्ति है वक्फ बोर्ड के पास। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने सभी किराएदारों को बुलाकर नया किराया दर और एग्रीमेंट करवाया है। डॉ सलीम राज ने कहा नया वक्फ बिल मुसलमान की तरक्की का बिल है अब गरीब मुसलमान की तररकी होगी पहले बिलासपुर में किराया 23000 महीने की आमदनी थी आज इस निर्णय के बाद 5 लाख 40 हज़ार हो जाएगी।वक्फ बोर्ड इन संपत्तियों का प्रबंधन करता है और धर्मार्थ कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। वक्फ बोर्ड की कार्रवाई से वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन और मुस्लिम समुदाय के विकास में मदद मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
