रेत चोरो पर कार्यवाई से मचा हड़कंप… खनिज अमले ने जप्त किए 20 से अधिक वाहन…
बिलासपुर, जनवरी, 16/2023
बिलासपुर की अरपा नदी में लगातार हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने खनिज विभाग कार्यवाई कर रहा है। अस्वीकृत रेत घाट से बिना अनुमति रेत का अवैध उत्खनन करने वाले रेत चोरो पर 13 जनवरी से 16 जनवरी तक अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही करते हुए खनिज अमले ने लगभग 20 वाहनों को जब्त कर इन वाहनों पर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जा रही है।

वाहनों को जप्त करने के साथ ही खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के क्षेत्रों को चिन्हित कर नदी मे ट्रैक्टर और हाइवा के आने जाने के लिए रेत चोरो के द्वारा बनाए गए रास्तो को खोद कर उन्हें बंद कर दिया गया है। विभाग को लंबे वक़्त से ग्रामीण और शहरी इलाकों से रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थी हालाँकि लंबे समय से खनिज विभाग भी लगातार कार्यवाही करता आ रहा है। खनिज अमले की रेत घाट पर कार्यवाई से रेत चोरो में हड़कंप मच गया है। खनिज अमला बिलासपुर ने अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 वाहनों को जब्त किया गया है इन वाहनों पर खनिज नियमो के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
