बिलासपुर, दिसंबर, 05/2024
रोक हटने के बाद 8 दिसंबर से फिर शुरू हो रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया…
उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक हटा लेने के बाद 8 दिसंबर से भर्ती की कार्रवाई फिर शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बिलासपुर रेंज (केन्द्र क्रमांक-01) के विभिन्न इकाईयों हेतु आवेदित पदों की भर्ती केन्द्र दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में 16 नवंबर से शुरू की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया 27 नवंबर से स्थगित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. के पारित अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रकिया पुनः 8 दिसंबर से शुरू की जा रही है। अभ्यर्थी, जिन्हें 8 दिसंबर को दस्तावेज जाँच, शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं, वे दिनांक 08 दिसंबर को भर्ती केन्द्र-दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में निर्धारित समय पर ऑनलाईन भरे गये आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी, प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्वयं के द्वारा सत्यापित छायाप्रति, एडमिट कार्ड एवं स्वयं का पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे। इसी प्रकार क्रमशः पूर्व जारी प्रवेश पत्र में तिथि अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती केन्द्र में उपस्थित होंगे। दिनांक 27 नवंबर से 07 दिसंबर तक जिन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होनी थी, उनकी भर्ती तिथि एवं प्रवेश पत्र पृथक से जारी किये जायेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
छत्तीसगढ़28/06/2026बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
