अजब-गजब… समुद्रतट से महिला गायब… प्रशासन ने खोजने में खर्च कर दिए 1 करोड़ से अधिक… फिर मिली वो…
आंध्रप्रदेश, जुलाई, 30/2022
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के आरके बीच में एक अजीबोगरीब घटना घट गई। एक शादीशुदा जोड़ा अपनी शादी की सालगिरह मनाने सोमवार को विशाखापट्टनम आया हुआ था। समुद्र किनारे घूमते वक़्त पति फोन पर बिजी हो गया इस दौरान उसकी पत्नी गायब हो गई। पति को लगा वह समुद्र में डूब गई है। वह उसके शव की तलाश करता रहा नही मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस ने खोजबीन शुरू की महिला को खोजने में सरकार के एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए पर वो नही मिली लेकिन दो दिन बाद पता चला कि वो अपने प्रेमी के साथ भाग कर नेल्लोर चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय महिला का नाम साईप्रिया है और 2 साल पहले ही उसकी शादी श्रीकाकुलम के रहने वाले श्रीनिवास राव से हुई थी। दोनों शादी की दूसरी सालगिरह मनाने विशाखापट्टनम गये थे जहां समुद्र तट पर घूम रहे थे उस वक़्त पति को किसी का फोन आया और वो बात करने में व्यस्त हो गए इस बीच पत्नी ने पैर धो कर आने की बात कर समुद्र की तरफ चली गयी कुछ समय तक उसके ना आने पर पति उसे ढूंढने लगा नही मिलने पर उसे लगा कि वो डूब गई है उसने जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च ऑपरेशन में हो गए 1 करोड़ खर्च…
महिला की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया इस ऑपरेशन में पुलिस ने गोताखोरों, मछुआर के साथ दो दिन तक खोजबीन की इसके अलावा नौसेना, मरीन पुलिस, नेवी के हेलिकॉप्टर और 2 पानी के जहाज की भी मदद ली गई सभी ने दो दिनो तक समुद्र की खाक छानते रहे पर कही नही मिली इस सर्च ऑपरेशन प्रशासन के करीब 1 करोड़ रुपए खर्च हो गए।
महिला आशिक के साथ हो गयी फरार, नेल्लोर से मैसेज भेज माता-पिता को भेजा मैसेज…
विशाखापट्टन के समुद्रतट से गायब हुई महिला अपने आशिक के साथ ट्रेन से फरार हो नेल्लोर चली गयी थी। नेल्लोर जाने के बाद उसने नया सिम नंबर से अपने पैरेंट्स को मैसेज भेज कर जानकारी दी की वो अपने प्रेमी रवि के साथ है। महिला ने अपने माता-पिता को मैसेज से बताया कि उसने अपने प्रेमी रवि से शादी कर ली है और वो खुश है इसलिए उसे ढूंढने की कोशिश न करें। आर के बीच मे सर्च ऑपरेशन ने लगे पुलिस, नेवी और अन्य लोगो से महिला ने उसे ढूँढने में हुई तकलीफ के लिए माफी मांगी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
