मारपीट के वायरल वीडियो सीरीज का एक और वीडियो आया सामने… क़ानून व्यवस्था को लगातार मिल रही चुनौती… न्यायधानी में लगातार हो रहे मारपीट के वीडियो वायरल से मचा हड़कंप…
बिलासपुर, सितंबर, 02/2022

शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। 2 दिन पहले ही मगरपारा चौक में एक युवक को बल्ले से पिटाई का वीडियो सामने आया था। अब सरकंडा क्षेत्र का मारपीट का एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लड़के गैंग बना कर एक युवक और युवती को बुरी तरह से पीट रहे है और गालियां दे रहे है। 4/5 लड़के मिल कर एक युवक को लात घूंसे और पर उस पर पत्थर से जानलेवा हमला कर रहे है। युवक को पिटाई से बचाने लड़की बीच बचाव कर रही तो लड़के उसको भी मार रहे है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के निखिल आश्रम के पास की बताई जा रही है घटना लगभग 5/6 महीने पुरानी बताई जा रही है। इस मामले में जानकारी मिली है कि घटना के बाद ही आरोपियों को पकड़ कर कार्यवाही की गई थी सभी लड़के अभी जेल में है।

25 सेकेंड के वायरल हुए वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन के भीतर मारपीट का यह तीसरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है लगातार हो रही खुलेआम मारपीट की घटना से अब लोग डरने लगे है।
इस मामले में सरकंडा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि मारपीट का वीडियो करीब 5/6 महीने पुराना है और उस वक़्त तत्काल कार्यवाही की गई थी सभी आरोपी अभी जेल में मारपीट करने वाले के खिलाफ 6 मामले दर्ज है वे आदतन बदमाश है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
