बिलासपुर, जनवरी, 28/2025
वार्ड 35 से कांग्रेस नेता गजेंद्र श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन… पार्टी पर भरोसा लेकिन गुटबाजी पर जताई नाराजगी…
प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल रुक नहीं रहा है पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ते ही जा रहा है। टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी नजर आ रही है कई ऐसे वार्ड है जहां पार्टी ने ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दी है जो पार्टी खिलाफ ही चुनाव लड़े है। अब ऐसे में वार्डो के कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
ऐसे ही वार्ड क्र. 35 में भी कांग्रेस में नाराजगी देखने को मिल रही लंबे वक्त से पार्टी के लिए काम करने वाले गजेंद्र श्रीवास्तव ने वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से नामांकन दाखिल किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने वहां से किसी और को टिकट दी है गजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जो पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है जबकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हर आंदोलन में और पार्टी के लिए हमेशा सक्रिय होकर कार्य किया है और कभी भी टिकट की मांग नहीं की। लेकिन पार्टी में सही कार्यकर्ताओं की पूछपरख नहीं है। ऐसे में हम खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है। गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ड वासियों सलाह और सहमति से आगे की रणनीति तय करेंगे हालांकि चुनाव लड़ने वार्ड की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
पार्टी पर खुलकर जताई नाराजगी…
कांग्रेस के गजेंद्र श्रीवास्तव ने पार्टी में गहराई गुटबाजी और नेतृत्व की विफलता को लेकर खुलकर नाराजगी जताई और कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (शहर) विजय पांडे गुटबाजी खत्म करने के बजाय अपने अलग गुट का निर्माण कर रहे और इसी के चलते कांग्रेस का आधार कमजोर हो रहा है और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है और मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है, लेकिन अगर मुझे बी – फॉर्म नहीं दिया गया तो अपने वार्ड के समर्थकों से सलाह ले कर आगे की रणनीति तय करूंगा।

कांग्रेस के लिए यह बगावत भारी नुकसान साबित हो सकता है। नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी चुनौती भी बन सकती है। वही इससे पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
