बिलासपुर, जनवरी, 29/2025
कांग्रेसी नेता त्रिलोक श्रीवास ने मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन… हजारों की भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन… कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशवानी पर लगाए गंभीर आरोप…
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने के अंतिम दिन जिला कलेक्ट कार्यालय में जबरदस्त भीड़ रही l मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अंतिम दिन नामांकन जमा करते दिखे। कांग्रेस नेता और महापौर उम्मीदवार त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने भी अपना नामांकन फार्म जमा किया इस से पहले त्रिलोक श्रीवास ने हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे और जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद नायक को बिलासपुर महापौर का उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन त्रिलोक श्रीवास का कहना है कि पार्टी उनके नाम से बी- फार्म जारी करेगी उन्हें अपनी पार्टी और नेताओं पर पूरा भरोसा है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशवानी पर तीखा हमला करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने विजय केशरवानी पर जुबानी प्रहार करते हुए अमर अग्रवाल का दलाल तक कह दिया।
त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि विजय केसरवानी का बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल से साठगांठ है, जिससे पार्टी में उनके प्रयासों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने अब तक 18 से अधिक चुनाव जीते हैं, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं की जलन के कारण उन्हें बेलतरा विधानसभा से टिकट नहीं दिया गया।
त्रिलोक ने भरोसा जताया कि इस बार उन्हें पार्टी से बी-फार्म मिलेगा और वे महापौर का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें महापौर पद की तैयारी के लिए कहा था, लेकिन पार्टी के भीतर चल रही राजनीति के कारण उन्हें फाइनल नहीं किया गया। प्रदेश भर में कांग्रेस की टिकट बंटवारे के बाद कार्यकर्ताओं ने रोष है और पार्टी मे चल रही अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है जिसका खामियाजा कांग्रेस को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..

