बिलासपुर, अक्तूबर, 06/2024
फेसबुक पर वीडियो शेयर कर सुसाइड की कोशिश… शहर के नामी लोगो पर प्रताड़ना का आरोप…
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने फांसी लगा के आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला ने फांसी लगाने से पहले फेसबुक में वीडियो शेयर किया है जिसमे मकान मालिक सहित कई लोगो पर प्रताड़ना, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। वीडियो अपलोड करने के बाद महिला ने फांसी लगा कर मरने की कोशिश की है आस पड़ोस के लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर सिविल लाइन पुलिस ने पहुंच कर महिला को फंदे से नीचे उतार इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है और मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है। जो की श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में निवास करती है महिला ने सुसाइड की कोशिश क्यों की क्या वजह थी ये अभी जांच का विषय है लेकिन महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में वीडियो जारी किया है जिसमे अपने मकान मालिक और अन्य लोगो पर छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है अब देखना है इसमें पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
वीडियो में जिन लोगो का नाम लिया जा रहा है उनमें शुक्ला का कहना है की कुछ परिचितों के द्वारा जानकारी मिली थी की प्रियंका सिंह ने फेस बुक में वीडियो डाला है जानकारी होने पर हमने पुलिस को शिकायत की और पुलिस को साथ ले कर कालोनी आए थे लेकिन तब तक उसने फांसी लगा ली थी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
