बिलासपुर, सितंबर, 05/2025
फर्जी RTO e-Challan से रहें सावधान, सिर्फ विभागीय वेबसाइट पर करें भुगतान
बिलासपुर। हाल ही के दिनों में छत्तीसगढ़ में RTO e-Challan से जुड़े धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। साइबर ठग नकली चालान बनाकर लोगों को डराने वाले मैसेज भेजते हैं और उनमें लिंक जोड़कर व्यक्तिगत जानकारी तथा बैंक खाते से पैसे चुरा लेते हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने आम जनता से विशेष अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और चालान का भुगतान सिर्फ विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक e-Challan की जांच और भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही संभव है। इसके लिए संबंधित पेज पर जाकर Pay Online विकल्प पर क्लिक कर चालान नंबर और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद GET DETAIL पर क्लिक करके मोबाइल ओटीपी दर्ज करने पर चालान की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस एवं परिवहन विभाग का प्रवर्तन अमला जब भी e-Challan जारी करता है, तो उसका मैसेज सीधे वाहन पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही भेजा जाता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर किसी को e-Challan के नाम पर कोई संदिग्ध मैसेज या लिंक मिलता है, तो उस पर बिल्कुल क्लिक न करें।
परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि—
फर्जी मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक या apk फाइल को डाउनलोड न करें।
किसी अजनबी को ऑनलाइन पैसों का भुगतान न करें।
किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऐप की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं।
विभाग का कहना है कि आम जनता की जागरूकता ही ऐसे साइबर अपराधों से सुरक्षा का सबसे मजबूत उपाय है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
