बिलासपुर/दुर्ग, 01/2025
बिग ब्रेकिंग : धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला पहुंचा NIA कोर्ट, दो ननों की जमानत याचिका पर आज या कल हो सकती है सुनवाई
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों से घिरे दो ननों के मामले ने अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत का रुख कर लिया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार की गई दोनों ननों पर दो आदिवासी लड़कियों को जबरन धर्मांतरण कर आगरा ले जाने की कोशिश का आरोप है।
सूत्रों के अनुसार, ननों को बीते दिनों दुर्ग पुलिस ने पकड़ा था और उनके खिलाफ धर्मांतरण व मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस केस में दोनों आरोपित ननों की जमानत याचिका पहले दुर्ग के जिला न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने बिलासपुर स्थित NIA के विशेष न्यायालय में जमानत की गुहार लगाई है।
विशेष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस डायरी तलब की है। जानकारी के मुताबिक, आज या कल इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुनवाई संभावित है।
इस मामले में NIA के वकील दाऊ चंद्रवंशी ने बताया कि नन सिस्टर प्रीति मैरी और सिस्टर वंदना फ्रांसिस और एक सुकमान मंडावी की तरफ से बेल एप्लिकेशन फाइल की गई है कोर्ट ने डायरी कॉल की है डायरी आने पर सुनवाई की जाएगी।
मामले की प्रमुख बिंदु
दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुई थीं दो नन
दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण कर आगरा ले जाने का आरोप
दुर्ग जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज
अब बिलासपुर स्थित NIA विशेष अदालत में लगाई गई याचिका
अदालत ने केस डायरी तलब की, जल्द सुनवाई की संभावना
यह मामला राज्य में धर्मांतरण से जुड़ी बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े कर रहा है और अब राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी की निगरानी में पहुंच गया है। NIA कोर्ट के फैसले पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
