बड़ी खबर : जेल में बंद उपसचिव सौम्या चौरसिया निलंबित…
रायपुर, दिसंबर, 19/2022
रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। सौम्या अभी जेल में बंद है उन्हे कोर्ट ने 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
राज्य सरकार ने कोयला घोटाला व मनी लॉड्रिंग मामले में जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी व उपसचिव सौम्या चौरसिया को निलंबित कर दिया है। वहीं, उनके कार्यालय में पदस्थ स्टॉफ को भी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अन्यत्र हटा दिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। 12 दिनों तक ईडी की हिरासत में रहने के बाद सौम्या को बीते 14 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 19 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
