बिलासपुर, फरवरी, 08/2025
बड़ी खबर : आधा दर्जन ग्रामीणों की मौत से मचा हड़कंप… दर्जन भर से ज्यादा बीमार… गांव में पसारा मातम… जहरीली शराब या कुछ और ?… पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव को किया जप्त…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आधा दर्जन लोगों की सनसनीखेज तरीके से मौत हो गई है इस खबर के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। खबर मिली है कि सभी ने कच्ची महुआ शराब का सेवन किया था ? जिसके बाद सभी की तबियत खराब होने लगी। मामले में पहली मौत बुधवार को हुई थी। और फिर शुक्रवार को 4 लोगों की एक साथ मौत हुई कुछ ग्रामीणों की हालत गंभीर है जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले आज हुई मौत पर अंतिम संस्कार के पहले ही एक ग्रामीण की लाश कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा है ताकि मौत की सही वजह का पता चल सके।

जानकारी मिली है कि बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में कुछ ग्रामीणों ने महुआ शराब का सेवन किया जिसके बाद ही एक एक कर सभी की तबियत अचानक खराब होने लगी आनन फानन में ग्रामीणों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात चार लोगों की जान जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद अलग-अलग दिनों में अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। शुरुआत में मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब शुक्रवार रात को एक साथ चार लोगों की जान गई, तब ग्रामीणों को शक हुआ कि इसकी वजह जहरीली शराब हो सकती है ?
जानकारी मिली है कि कि जहरीली शराब पीने से सरपंच के भाई रामु सुनहरे (39) की भी मौत हुई है ? इसके अलावा देव कुमार उर्फ दल्लू पटेल (40 वर्ष), कन्हैया पटेल (60 वर्ष),बलदेव पटेल (58 वर्ष), शत्रुघ्न देवांगन (45 वर्ष), कोमल देवांगन (40 वर्ष), कोमल लहरे (58 वर्ष) की मौत हुई है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं, गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
