बिलासपुर, फरवरी, 03/2025
भाजपा के बागियों ने बिगाड़ा चुनावी समीकरण… बीजेपी ने की कार्रवाई… 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता…
पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले भाजपा सदस्यों की सदस्यता निष्कासित…
नगरीय निकाय चुनाव के बागियों पर भाजपा की बड़ी कार्यवाही…
भाजपा के बागी प्रत्याशियों की सदस्यता छः वर्षों के लिए निष्काशित…
नगरीय निकाय 2025 के चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले को बड़ी ही गंभीरता से लिया है भारतीय जनता ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी ऐसे पार्टी के सदस्य जो पार्टी के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ने मैदान में उतर गए हैं उनके खिलाफ पार्टी ने छः वर्षों के लिए निष्कासन का आदेश जारी कर दिया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने उनकी प्राथमिक सदस्यता की निष्कासन पर मुहर लगाते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
जिसमें बिलासपुर नगर निगम के 12, नगर पंचायत बोदरी के 01, नगर पालिका परिषद के 05, नगर पंचायत बिल्हा के 01 और नगर पंचायतों मल्हार के 04 बाकी प्रत्याशियों की प्राथमिक सदस्यता को छः साल के लिए निलम्बित कर दिया है इसी तरह नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष पद के बागी कन्हैया लाल यादव, श्रीमती तृप्ति बघेल, बेनी सिंह बेस, नगर पंचायत मल्हार के हेमंत सोनू तिवारी पर भी पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छः साल के लिए निष्काशित कर दिया।
बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पार्टी किसी भी तरह से अनुशासन हीनता बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है पार्टी के ऐसे सदस्य जिन्होंने अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने मैदान में उतरे हुए थे उन्हें प्रथम दृष्टया समझाइश देकर मनाने की कोशिश की गई थी बावजूद इसके जिन्होंने पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर अनुशासन हीनता दिखाई ऐसे सदस्यों को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने छः वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।



Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
