बिलासपुर, जून, 13/2025
बोदरी नगर पालिका : चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सीएमओ के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे सवाल… बिना प्रशासनिक अनुभव के सौंप दिए जिम्मेदार पद…? पूर्णकालिक सीएमओ के नियुक्ति की मांग…
नगर पालिका परिषद् बोदरी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर प्रशासनिक अनुभव के बिना ही भारती साहू की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि श्रीमती भारती साहू, जो उच्च शिक्षा विभाग के गर्ल्स कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रही उन्हें 1 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन वह अभी भी 3 वर्ष बाद भी इस पद पर बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिख कर नगर पालिका परिषद बोदरी में पूर्णकालिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है, जो प्रशासनिक अनुभव के साथ इस पद को संभाल सकें।

आपको बता दे कि नगर पालिका परिषद् बोदरी बिलासपुर जिले का अति-संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण निकाय है, जिसके अन्तर्गत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासादेवी एयरपोर्ट एवं अनेक महत्वपूर्ण कालोनी है। नगर पालिका परिषद् बोदरी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कांग्रेस शासन के समय उच्य शिक्षा विभाग की बिलासा गर्ल्स कॉलेज बिलासपुर में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सहायक प्रयोगशाला कर्मचारी) श्रीमती भारती साहू को 1 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर नगर पंचायत बोदरी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया, जो कि आज लगभग 3 वर्ष पश्चात् भारतीय जनता पार्टी के शासन में भी उक्त प्रशासनिक पद पर पदस्थ है, जो कि नियम विरूद्ध है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्य का प्रशासनिक अनुभव नहीं होने के कारण नगर की जनता के कार्य व नगर विकास का कार्य पिछले 2-3 वर्षों से प्रभावित हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने नियुक्ति प्रक्रिया को नियमित और पारदर्शी बनाने की मांग की है, ताकि योग्य और अनुभवी को इस पद पर नियुक्त किया जा सके।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/04/2026बोर खनन पर ‘सेटिंग’ का खेल! कार्रवाई से बचाने पैसों की डिमांड ?,, सरकंडा पुलिस पर गंभीर आरोप ?… प्रशासन का बोर खनन पर बैन तो कैसे हो रही बोरिंग…
अपराध29/04/2026सरकंडा में आधी रात हंगामा,, मामूली विवाद में जानलेवा हमला,, 7 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/04/2026जनसुनवाई या औपचारिकता ? बिना प्रचार करवाई जा रही प्रक्रिया,, रेत घाट की गुपचुप जनसुनवाई पर उठे सवाल ?,, कुकुर्दीकला में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,, उग्र आंदोलन की चेतावनी…
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
