बिलासपुर, जनवरी, 09/2025
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लोहा प्लांट की चिमनी गिरी, दो दर्जन से ज्यादा दबे,कुछ की मौत ?, रेस्क्यू टीम मौके पर…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव के लोहा प्लांट में चिमनी गिर जाने से करीब 25 मजदूर मलबे में दब गए है। इस हादसे के बाद प्लांट में चीख पुकार मच गई 6/7 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि सरगांव क्षेत्र के रामबोड इलाके में स्थित कुसुम प्लांट जो कि लोहा बनाने की फैक्ट्री है प्लांट की चिमनी अचानक धराशाई हो गई इस हादसे में कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और दब गए उन्हें बचाने का कार्य जारी है। जानकारी मिली है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ फैक्ट्री में निर्माण का कार्य चल रहा था। इस काम में कई मजदूर लगे हुए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद है और मजदूरों को निकलने रेस्क्यू किया जा रहा है।
कुछ कर्मचारियों से जानकारी मिली है कि प्लांट का विस्तार का कम चल रहा था जो कि जल्दबाजी में किया जा रहा था ये हादसा मैनेजमेंट की लापरवाही की वजह से हुआ है प्लांट की मशीनें और स्ट्रक्चर की जांच और मेंटेनेंस नहीं किया गया जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूरों के परिवार वाले इकट्ठे हो गए है और प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
