थाना सरकंडा के इमलीभाटा क्षेत्र मे प्रेम प्रसंग के कारण दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या… मृतकों में एक युवक घटना का सह आरोपी था…. सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…. सभी आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के…
बिलासपुर, अगस्त, 24/2023
शहर के थाना सरकंडा क्षेत्र के इमली भाटा में राजेन्द्र नगर के रहने वाले एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजेश रावत के रूप में हुई है। जो तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था। जानकारी मिली है की मृतक का इमलीभाटा की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उससे मिलने अटल आवास आया था। राजेश रावत का अटल आवास आने पर वहां के स्थानीय नशेड़ी युवको ने विरोध किया जिस पर आपस में बहस होने पर नशेड़ी युवको ने रावत पर लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मृतक राजेश के पेट एवं सिर पर गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर मौत हो गई।
इस घटना के वक़्त मारपीट करने वाले आरोपियों के साथ रतनपुर का भी एक युवक नान दाऊ मौके पर मौजूद था जिसे मुख्य आरोपी बड़का यादव ने हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा लेकिन नान दाऊ ने इनकार कर दिया जिसके बाद आरोपियों ने अपने दोस्त नानदाऊ पर भी हथियार से हमला कर दिए। गंभीर चोट के बाद भी किसी तरह नान दाऊ वहां से अपनी जान बचा कर भाग गया लेकिन आज सुबह पुलिस को उसकी भी लाश घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिली। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे, रमजान खान, गौतम सारथी उर्फ गप्पी को हिरासत में लाया है सभी इमलीभाटा अटल आवास के रहने वाले है । 
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
