बिलासपुर, सितंबर, 10/2024
1890 में बने बिलासपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक धरोहर पर चलेगा बुल्डोजर… बचाने आगे आए शैलेष पांडे ने कहा लोगों की जुड़ी है भावनाएं…
मोदी सरकार 135 वर्षों की ऐतिहासिक धरोहर पर बुलडोजर क्यों चलाना चाहती है ? सरकार बिल्डिंग ही नहीं दिल भी तोड़ रही है – शैलेश
बिलासपुर रेलवे स्टेशन देश की एक ऐतिहासिक धरोहर है और इसकी स्थापना 1890 में हुई थी और आज लगभग 135 साल हो गये है इस ऐतिहासिक इमारत को बने,जिसमे समय समय पर थोड़े थोड़े परिवर्तन नागरिकों की सुविधा के लिए होते रहे है और आज अपने पूर्ण रूप में बिलासपुर स्टेशन है और मुंबई हावड़ा मार्ग के मुख्य स्टेशन में आता है जो कि अपनी बेशक़ीमती यादों से भरा हुआ है और बिलासपुर के जज़्बात इस ऐतिहासिक बिल्डिंग से जुड़े हुए है,लेकिन मोदी सरकार इस ऐतिहासिक बिल्डिंग में बुलडोजर चलाने की तैयारी में है जो कि बिलासपुर के लिए दिल तोड़ने जैसी बात है और बिलासपुर के वासियों को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आयी है।

रेलवे का अपना मनमाना स्वभाव बिलासपुर के लोगो के साथ तानाशाही जैसा रहा है जबकि बिलासपुर के नागरिकों ने हमेशा ही बिलासपुर के लिए लड़कर अपने अधिकार लिए है इसलिए आज बिलासपुर स्टेशन यहाँ के लोगों की नस नस में बसा है,यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया ये स्टेशन से केवल यात्रियों की भावनाएँ ही नहीं जुड़ी है केवल बल्कि बिलासपुर की जनता की भावनाएँ भी जुड़ी है।
बिलासपुर मण्डल देश का सर्वाधिक आय देने वाला मण्डल रहा है हमेशा और आज इस सदी में ज़ोन भी बना है और जोन में भी आय देने में अव्वल है तो एसे में मोदी सरकार को और भी ध्यान देना चाहिए न कि बुलडोजर चलाकर भावनाओं को कुचलना चाहिए।आज बिलासपुर में स्टेशन की बिल्डिंग को तोड़ना चर्चा का विषय है और चर्चा ये है कि इसको बचाना चाहिए और कैसे बचाया जायें इसके लिए गंभीरता से मंथन हो रहा है,रेलवे के अधिकारी भी इस विषय पर चिंता कर रहे होंगे और उन्हें बिलासपुर की भावना को समझना होगा न कि नाजीवाद जैसे तानाशाह बनकर फैसला लेना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
