बिलासपुर, नवंबर, 21/2024
चैरिटी फेस्टिवल ‘चाय बनेगी स्याही’ का आयोजन 22 से… रिवर व्यू में होगा तीन दिवसीय आयोजन… जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा फंड…
शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा दहलीज़ वेलफेयर फाउंडेशन तीन दिवसीय चैरिटी फेस्टिवल ‘चाय बनेगी स्याही’ का आयोजन करने जा रहा है। रिवर व्यू में 22 नवंबर से 24 नवंबर तक शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक शहर के लोग फेस्टिवल का आंनद ले सकते हैं। आयोजन से होने वाली आय जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने पर खर्च की जाएगी।
बिलासपुर प्रेस क्लब में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान दहलीज़ वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक हीना खान ने बताया की चैरिटी फेस्टिवल का यह लगातार पांचवां साल है। यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि समाज को समर्पित एक सशक्त पहल है, जो कला, रचनात्मकता और परोपकार का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। फाउंडेशन में 30-35 सक्रिय सदस्य हैं और सभी छात्र हैं। वहीं आयोजन के लिए करीब 150 वालेंटियर्स मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाई के दौरान आने वाली किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने की पहल करता है। खासतौर पर स्लम एरिया के बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचाता है, ताकी उनकी पढ़ाई बाधित ना हो। अब तक फाउंडेशन 4 से 5 हजार बच्चों तक पहुंच बना चुका है। इनमें से किसी को स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे, स्टेशनरी, फीस या गाइडेन्स की मदद दी गई है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी जिलेभर में समय समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं।

फेस्टिवल में शॉपिंग भी, उपहार में मिलेंगे पौधे…
फाउंडेशन की ऑपरेशन हैड शिवांगी सिंह ने बताया कि तीन दिन में कई तरह के कार्यक्रम किएजाएंगे। आयोजन के नाम के अनुरूप चाय स्टॉल होगा, जिसमें लोग चाय की कीमत अदाकर दान देंगे। इसके अलावा डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। मुशायरा कराया जाएगा, जिसमें युवा वर्ग अपनी शायरी पेश करेगा। हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा हैंडमेड बुकमार्क और अन्य रचनात्मक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लोगों को उपहार में पौधे दिए जाएंगे। वहीं फाउंडेशन के कामों से लोगों को परिचित कराने के लिए एगज़ीबिशन भी लगाया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
