छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम हटाये गए… सांसद दीपक बैज को मिली जिम्मेदारी… चुनाव से पहले दूसरी बड़ी नियुक्ति…
रायपुर, जुलाई, 12/2023
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को रिप्लेस करते हुए संसद दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौंपी है। पिछले काफी वक्त से इस बदलाव की चर्चा प्रदेश में चल रही थी अब दीपक बैज के नाम पर फाइनली मुहर लग गयी है। केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है। चुनावी साल में कांग्रेस ने यह बड़ा बदलाव किया है।
विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया था। बताया जा रहा है की इस नियुक्ति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ताकतवर हो गए है। आने वाले समय में विधान सभा चुनाव में टिकट वितरण के दौरान उनका पलड़ा ज्यादा भारी रहेगा। आज दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोहन मरकाम समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया गया।

Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
